गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महानगर में अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड, पोस्टर और बैनर के खिलाफ नगर निगम ने अभियान सोमवार को भी जारी रहा। अभियान के पहले चरण में टाउनहाल रोड, जिला परिषद रोड, गोलघर, गणेश चौक से विजय चौक के बीच कार्रवाई की गई। विज्ञापन विभाग की टीम ने 165 फ्लैक्स बोर्ड जब्त किए, जबकि 45 स्थानों पर लगे पोल बोर्ड साफ कराए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने अपील की है कि जिन संस्थाओं ने अनधिकृत रूप से पोस्टर, बैनर या अन्य प्रचार सामग्री लगाई है, वे तत्काल स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित संस्था के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...