गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में नौजवानों को पेश आने वाली विभिन्न चुनौतियों को लेकर एक दीनी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते सामाजिक माहौल, आधुनिक दौर की चुनौतियों और नौजवानों की जिम्मेदारियों पर रोशनी डालते हुए उन्हें कुरआन और सुन्नत की शिक्षाओं से जुड़कर अपनी जिंदगी बेहतर बनाने की अपील की। मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि इस्लाम इंसान को हर दौर की परिस्थितियों में संतुलित और जिम्मेदार जिंदगी जीने की शिक्षा देता है। संगोष्ठी में हाफिज रहमत अली निजामी, हाजी फैज खान, मो जीशान, मो जैद, हाजी बदरुल हसन, सैयद जव्वाद अली, मुजफ्फर हसनैन रूमी, आसिफ, मो आरिफ, मो हसन, रोशन, कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, अफसर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...