गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस को सहयोग और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों को मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल के तहत प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर के सभी थानों पर तैनात ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ग्राम प्रहरी गांव और पुलिस के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। गांव में होने वाली घटनाओं, विवादों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रहती है।समारोह य...