Gorakhpur News: अपडेट-सिक्सलेन फ्लाईओवर पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र में देवरिया बाईपास रोड स्थित सिक्सलेन फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शहाबुद्दीन (35 वर्ष) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद वह करीब 20 मीटर तक पिकअप के साथ घिसटता चला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहाबुद्दीन परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी शहाबुद्दीन सोफा बनाने और मरम्मत का काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह बाइक यूपी 53 बीएन 7453 से तारामंडल की तरफ जा रहा था। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.