गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया हनुमान मंदिर स्थित मल्लाह टोला में रविवार रात दावत के दौरान हुई मारपीट में 18 वर्षीय अजीत मिश्रा नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने लोहे की रॉड और ईंट से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की छत से गिरने से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अजीत मिश्रा (18) मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुरथिया गांव का निवासी था। वह अपने माता-पिता विजय मिश्रा और रेनू के साथ शाहपुर के सरस्वतीपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। पिता विजय मिश्रा ने ...