गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम जिले के नौ लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए अक्टूबर माह के बिल में राहत लेकर आएगा। बिजली खरीद की लागत घटने के कारण उनके बिल में 5.24 प्रतिशत की कमी होगी। पावर कॉरपोरेशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) की दर ऋणात्मक 5.24 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसका असर बिजली बिल पर पड़ेगा। यानी निर्धारित बिजली खपत के आधार पर आने वाले बिल में समायोजन के बाद भुगतान की राशि कम होगी। इसका लाभ घरेलू के साथ ही वाणिज्यिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।खास यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: उपभोक्ताओं को अक्टूबर के बिजली बिल में मिलेगी 5.24% की राहत बात यह है कि लगातार चौथे महीने उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी जा रही है। इस...