गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/ब्रह्मपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रह्मपुर ब्लाक के हथिया परास निवासी रवि प्रकाश मणि का 27 अक्तूबर की देर रात निधन हो गया। 28 अक्तूबर को उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिजनों, पुराने साथियों और स्वयंसेवकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। रवि प्रकाश मणि लल्लन द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे। बाद में उन्होंने लंबे समय तक कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य का दायित्व निभाया। माध्यमिक शिक्षक संघ में वह ओजस्वी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वह जिला सेवा प्रमुख रहे और बाद में जिला संघचालक के दायित्व पर भी रहे। उनके दो पुत्र हैं। एक सरकारी अधिकारी हैं, जबकि ...