Gorakhpur News: अपकंट्री: बंधक जेवर के मामले में व्यापारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुराने बंधक जेवर को लेकर सर्राफा कारोबारियों पर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में गुरुवार को सर्राफा व्यापार मंडल गोरखपुर और बड़हलगंज के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि बिना पर्याप्त जांच के किसी भी सर्राफा व्यवसायी का पुलिस उत्पीड़न न किया जाए। एसएसपी ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए बड़हलगंज समेत जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिया। सर्राफा व्यापार मंडल बड़हलगंज के अध्यक्ष गंगा सोनी और गोरखपुर सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद कुछ लोग वर्षों पुराने बंधक जेवर हड़पने के आरोप सर्राफा कारोबारियों पर लगा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.