Gorakhpur News: अन्नपूर्णा भवन के बजट में 25 हजार रुपये बढ़ाया
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राशन वितरण के लिए 225 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन ने एक अन्नपूर्णा भवन की लागत पहले करीब 8.46 लाख रुपये रखा था। अब इसमें 25 हजार रुपये शाईन बोर्ड के लिए जोड़ दिया है। इस धन से अन्नपूर्णा भवन के ऊपर एक बड़ा बोर्ड लगेगा, जिससे भवन दूर से ही दिखे। बता दें कि जिले में निर्मित करीब 70 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इन भवनों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एकीकृत बहुउद्देश्यीय केंद्रों के रूप में स्थापित करना है, ताकि राशन वितरण के साथ-साथ नागरिक अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.