गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए विरोध करने पर मारपीट और चार बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर वह मारपीट करता है। विवाद बढ़ने पर पति ने उसे चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। घर से बाहर रहने के कारण बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। खपड़हवा चौकी प्रभारी श्रेयांश राय ने बताया कि महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...