गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बुजुर्ग स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर होटल को सील कर दिया। जांच के दौरान होटल संचालक आवश्यक पंजीकरण और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सराय अधिनियम-1867 के तहत कार्रवाई करते हुए होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली थी कि सिकरीगंज-खजनी मार्ग पर स्थित जेन रेस्टोरेंट एंड लॉज के कमरों का गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच प्रक्रिय...