गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: हरनही, हिंदुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश अनुसेवक संघ में दीपक कुमार त्रिपाठी को प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपक कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को खजनी तहसील पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी कुणाल रस्तोगी तथा तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पंडित श्याम नारायण शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ, तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह, अवधराज यादव अमीन, मंत्री आशुतोष पाण्डेय, अशोक मौर्य, पूनम मिश्रा, शिवनाथ मौर्य तथा अनुसेवक रामनेवास और सुरेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...