गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक गल्ले की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकानदार और आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि दुकान के बाहर लगा टिनशेड, एक बाइक और दुकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे गोरखपुर की ओर जा रहा ट्रक फोरलेन क्रॉसिंग के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे शेषनाथ गुप्ता की गल्ले की दुकान में जा घुसा। ट्रक पहले टिनशेड से टकराया, फिर वहां खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए मकान की दीवार से जाकर रुक गया। घटना के समय दुकान पर लोग मौजूद थे, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई भी ट्रक की चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी ...