गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर जिला शतरंज संघ एव क्रीड़ा परिषद सीआरडीपीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय मुन्नी लाल जैन मेमोरियल क्लासिकल शतरंज टूर्नामेण्ट का शुभारंभ हुआ। चंद्रकांति रमावति देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, डॉ. शिव शरन दास, एसए रहमान, महाविद्यालय प्रबंधक विजय लक्ष्मी मिश्रा, कनक हरि अग्रवाल, पवन अग्रवाल आचित्य लाहरी, चंदन आर्या, गिरजा शंकर जायसवाल, आदि ने स्व. मुन्नी लाल जैन के चित्र पर माल्यापर्ण और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने की। उन्होंने बताया क...