Gorakhpur News: अधिशासी अभियंता को निलंबित लिपिक ने मारे थप्पड़, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सिंचाई विभाग के कार्यालय में गुरुवार की दोपहर में निलंबित लिपिक ने अपने साथियों के साथ आकर मारपीट की। आरोप है कि अधिशासी अभियंता को उसने कई थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्याता की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने अधिशासी अभियंता विपिन विहारी की तहरीर पर निलंबित सहायक अभियंता ध्रुव जी सुमन, लिपिक दीपक पांडेय व चार अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अभियंता गंडक संगठन विकास कुमार सिंह सिंचाई खंड, गोरखपुर कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि निरीक्षण समाप्त होने के बाद जब मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.