गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतमणि सिंह के असामयिक निधन पर शोक सभा की गई। अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, मंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...