गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में सोमवार को शांतिभंग में चालान आरोपितों की एसडीएम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। सभागार में मंगलवार को एसडीएम नमन मेहता ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि अधिवक्ता और प्रशासन से समन्वय रहना बहुत जरूरी है। तहसील सभागार में बैठक में एसडीएम ने बार एसोसिएशन सहजनवा के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में एसडीएम नमन मेहता ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद बना रहना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर अधिवक्ता और शासन-प्रशासन के बीच आपसी सह...