Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से चौकीदार की हुई मौत
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 एफसीआई गोदाम के सामने शनिवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी और 50 वर्षीय गिरजेश यादव के रूप में हुई। वह सहजनवा थाना का चौकीदार था। सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के लखनापार निवासी मृतक गिरजेश के भाई सोमनाथ यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को गिरजेश गीडा में कुछ काम से गये थे। शनिवार की सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उनका शव गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 एफसीआई गोदाम के पास हाईवे के किनारे मिला है। भाई ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस की जांच में देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने की आशंका जताई है। गिरजेश की शादी नहीं हुई थी। मृतक के भतीजे मुकेश न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.