Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत महराजगंज गांव के टोला जमिनारा स्थित भट्ठे के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर घायल युवक को तड़पता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक महराजगंज-सरहरी मार्ग पर जमिनारा स्थित भट्ठे के पास घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी और चालक हादसे के बाद मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.