Gorakhpur News: अक्टूबर में होगी ईवीएम की जांच, डीएम ने दिए निर्देश
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर और मंडलीय राजस्व ट्रेनिंग सेंटर, असुरन के पास स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही सभी तैयारियों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। ईवीएम और वीवीपैट निर्वाचन प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं, इसलिए इनके रखरखाव और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अक्टूबर से पहले चरण की ईवीएम की जांच होगी। जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की जानकारी ली। वेयरहाउस में एम-3 मॉडल की ईवीएम सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.