गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के बेलवा दाखिली गांव में बुधवार को उस समय हलचल मच गई, जब अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच 56 वर्षीय ललिता देवी के शरीर में हलचल होने लगी। परिजन उसे मृत समझकर घर ले आए थे। अर्थी भी तैयार हो चुकी थी। हतप्रभ परिजन महिला को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। ललिता देवी पत्नी शिवमूरत यादव को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। देवर चंद्रमौली के मुताबिक, मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर शहर में इलाज के लिए रेफर कर दिया। शहर के एक अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला को घर ले जाने के लिए कहा। इसके ब...