गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर 14, 17 और 19 बालक हॉकी मुकाबले आयोजित किए गए। इस दौरान गोरखपुर और देवरिया के मध्य खेला गया अंडर 17 का मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद टाइ ब्रेकर रूल लागू किया गया, जिसमें गोरखपुर 5-3 से विजेता रही। वहीं, अंडर 14 में गोरखपुर ने देवरिया को 3-0 से पराजित किया। इसके अलावा, अंडर 19 के लिए जनपद की कोई भी टीम उपस्थित नहीं हुई। ऐसे में ओपन ट्रायल कर मंडल टीम का गठन किया गया। मुख्य अतिथि एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रबंधक महबूब सईद हारिस, पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान व वर्तमान प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद रहे। इस अवसर पर अरुणेंद्र राय, आलोक श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, अजय श्रीवास्तव, एनपी गौड़ आदि मौजूद रहे। गेम सुपरीटेंडेंट कुंवर गौरव सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्य...