गोपालगंज, नवम्बर 10 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार को मांझागढ़ थाने के कोईनी बाजार के समीप एनएच 27, यूपी बिहार सीमा के एकडेंगा व भिंगारी चेकपोस्ट से 820 लीटर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल एक चारपहिया वाहन व दो बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर भोरे थाने के शिवराजपुर गांव के विक्की कुमार व रामईश्वर राम, मीरगंज थाने के एकड़ेंगा भगवानपुर गांव के मणिकांत यादव व धनजीत कुमार, सीवान जिले के बड़हरिया थाने के शिवराजपुर गांव के सद्दाम हुसैन हैं। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर उत्पाद टीम यूपी-बिहार से जुड़ने वाले मुख्य सड़क व एनएच 27 पर वाहनों की ...