Gopalganj News: 640 उर्वरक दुकानों पर अब प्रशासन की सीधी नजर
गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिले के सभी 640 उर्वरक प्रतिष्ठानों को उर्वरक निरीक्षकों के साथ टैग किया गया है। निरीक्षक अपनी प्रत्यक्ष निगरानी में किसानों के बीच उर्वरकों का पारदर्शी और उचित वितरण सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी अधिकारियों को भी उर्वरक वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी का निर्देश दिया गया है। संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी उन्हें आवश्यक सहयोग करेंगे। डीएम ने चेतावनी दी है कि उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करते पकड़े जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत त्वरित और कठोर कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.