गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात दुबौली एवं चिउटाहां गांव में छापेमारी कर 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दुबौली गांव के भदोही महतो चिउटाहां गांव के राजेश रावत एवं अर्जुन रावत शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है। मामले में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ---------------------

लोहे की पाइप से हमला लोहे की पाइप से मारकर किया जख्मी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के दिघवा कचहरी टोला में आपसी विवाद को विनोद राय को लोहे के पाइप से मारकर जख्मी कर दिया गया। मारपीट के दौरान गले से चेन छीन ली गयी। घटना को लेकर सोमवार को थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस म...