Gopalganj News: 5 दिनों से बारिश के पानी में डूबा है एसएच-47, जान हथेली पर रखकर गुजर रहे राहगीर
गोपालगंज, जुलाई 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज। लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के बीच बरौली प्रखंड के बढ़ेयां गांव के समीप एसएच-47 पर जलजमाव ने लोगों का सफर जोखिम भरा बना दिया है। करीब 60 फीट हिस्से में सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। जलजमाव के कारण सड़क कई जगह धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने से हर गुजरने वाला वाहन चालक हादसे की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर है।
जलजमाव की समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार कई बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं। यह राजकीय मार्ग एनएच-27 को बरौली प्रखंड मुख्यालय और सिवान जिले से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि एक तरफ का वाहन निकलने के बाद ही दूसरी ओर से वाहनों को पार कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.