गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने बनकटा जागीरदारी पंचायत भवन के समीप से 37 लीटर शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक तस्कर वहां से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपित तस्कर बनकटा मल गांव के विकास चौहान है। जबकि, फरार तस्कर धनु चौहान उर्फ धनंजय चौहान झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। दूसरी कार्रवाई रामपुर में की गई । जहां से 23 लीटर शराब बरामद हुआ। हालांकि तस्कर फरार हो गया। फरार तस्कर डीघवा गांव के नन्हकू उर्फ रत्नेश मिश्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...