गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: विजयीपुर। प्रखंड में राशन कार्ड से कटे हुए नामों को पुनः जोड़ने व बंद हो चुके राशन कार्डों को दोबारा चालू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 26 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सके। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपना आवेदन प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, विजयीपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार का संयुक्त फोटो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति व राशन कार्डधारी के बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पांच अगस्त तक करें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन: बीएसओ यह भी पढ़ें- Sas...