गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर, महम्मदपुर व सिधवलिया थाना में करीब आधा दर्जन मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महम्मदपुर निवासी प्रेमचंद्र महतो उर्फ टमाटर पर लूटपाट सहित आधा दर्जन मामले दर्ज है। ऐसे में वह करीब एक साल से फरार चल रहा है। ऐसे में गोपालगंज पुलिस की तरफ से उसपर 25 हजार इनाम की घोषणा की गई है। वहीं फरार चल रहे इनामी बदमाश को डीआईओ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 25 हजार का इनामी बदमाश खोरमपुर से गिरफ्तार (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...