गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: ( रिपोर्ट - निराला ओझा ) पंचदेवरी। शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत पंचदेवरी के सभी मध्य, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 20 अगस्त तक विद्यार्थियों के पांच सर्वश्रेष्ठ आइडिया ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- 15 सितंबर तक होगा इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए नामांकनकार्रवाई की चेतावनी आइडिया अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य तथा विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों पर अग्रेतर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह निर्देश पंचदेवरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकाश कुमार ने मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीआरसी में मंगलवार को समीक...