गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात को मिश्र खजुरहा में कार्रवाई करते हुए आम के बगीचे के पास से 189 लीटर शराब लदी एक कार जब्त की। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार से यूपी के भिंगारी बाजार से शराब की खेप मिसिर खजुरहां की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही चालक कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से उक्त शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...