Gopalganj News: 17 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 30 -- Gopalganj News: उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के उचकागांव में मुख्य पथ पर पुल के समीप शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक झोला से 17 बोतल देसी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने मौके से भाग रहे एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के उचकागांव के अजीत कुमार के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.