गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- छापेमारी में स्पिरिट और देसी शराब बरामद Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को सिधवलिया थाने के शाहपुर गांव में छापेमारी कर 140 लीटर स्पिरिट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। स्पिरिट 28 गैलन में भरकर सात कार्टन में छिपाई गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहपुर के वार्ड संख्या 15 निवासी देवलाल राम और सोनू राम के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में स्पिरिट से शराब बनाई जा रही है। इसके बाद टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान कार्टन में छिपाकर रखी गई स्पिरिट बरामद हुई। मौके से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गंडक दियारे से 116 लीटर देसी ...