गोपालगंज, सितम्बर 26 -- Gopalganj News: - उत्पाद टीम ने कटेया के पडरिया व नगर थाने के कररीया गांव के समीप की कार्रवाई - यूपी से वाहन में शराब लेकर आ रहे पकड़े गए तस्कर, मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज खबर के साथ फोटो संख्या 69 है कैप्शन- कटेया थाने के पडरिया गांव के समीप गुरूवार को पकड़े गए शराब व तस्कर के साथ उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार व अन्य गोपालगंज।

गिरफ्तारी की जानकारी हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कटेया थाने के पडरिया नहर पुल, कटेया बाइपास व नगर थाने के कररीया जीन बाबा के स्थान के समीप से शुक्रवार की देर शाम को 1292 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गया। टीम ने मौके से तस्करी में शामिल एक कार, एक ई-रिक्शा व एक बाइक को भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर मांझागढ़ थाने के ...