गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: 10.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सोमवार को स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के राजमोहन कॉलोनी निवासी नगिना पासवान के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर शाम मीरगंज-हथुआ मोड़ के समीप संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान नरइनिया की ओर से एक युवक तेज गति से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 54.75 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार तलाशी के दौरान युवक के पास से पॉलीथिन में रखी 29 कागज की पुड़िया बरामद हुईं। इले...