गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कई दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान लोगों को अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। गुरुवार से शनिवार तक जिले में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस अवधि में बारिश और खराब मौसम को लेकर येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम का मिजाज मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादलों की छांव रही। दिन में करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ...