Gopalganj News: हरखुआ मोहल्ले से हत्या के मामले में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा
गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में गुरुवार की रात छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नगर थाने के हरखुआ वार्ड नंबर 23 मोहल्ले के अजय कुमार व सुमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गुरुवार को मारपीट हुई थी। मामले में जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस दौरान आरोपितों लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छापेमारी में झुनाठी से अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: हत्या के प्रयास, शराबबंदी व कुर्की वारंट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.