गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: सुनील कुमार मिश्र। हथुआ बिहार के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में हर्षोल्लास का माहौल है। राज घराने की कुल देवी मां थावे की कृपा से सोमवार को राजपरिवार को 107वें उत्तराधिकारी की प्राप्ति हुई है। युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही और युवरानी विदिशा साही पुत्र रत्न के माता-पिता बने हैं। इसके पूर्व उन्हें दो बेटियां राजकुमारी मृगांगी साही व हिमांगी साही हैं। इस समाचार के साथ ही वर्तमान महाराज बहादुर मृगेंद्र प्रताप साही दादा बन गए हैं। नन्हे राजकुमार के जन्म से पूरे हथुआ स्टेट और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। नन्हे राजकुमार के जन्म की खबर मिलते ही हथुआ पैलेस में जश्न का माहौल है। पैलेस में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने सोहर गाया और मिठाइयां बांटी गईं। पूरे परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई...