गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: हथुआ, गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ में यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा 2025 मंगलवार को दो पालियों में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 146 परीक्षार्थी में 144 उपस्थित हुए जबकि 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में कुल 325 परीक्षार्थियों में 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2 अनुपस्थित रहें। प्राचार्य डॉ.अंजली गुप्ता ने परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...