Gopalganj News: हथुआ में 27 से 29 अक्टूबर तक लगेगा पासपोर्ट सेवा कैंप
गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ अनुमंडल कार्यालय में 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैंप लगाया जाएगा। हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देखते हुए अनुमंडल कार्यालय में ही पासपोर्ट सेवा कैंप लगेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को नया पासपोर्ट बनवाना है, पासपोर्ट का नवीनीकरण कराना है या पासपोर्ट में किसी तरह का संशोधन कराना है, वे इस कैंप का लाभ ले सकते हैं।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कैंप में आने से पहले आवेदकों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा। इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट लेना होगा। बिना अपॉइंटमेंट के कैंप में एंट्री नहीं मिलेगी। निर्धारित तिथि और समय पर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर आवेदक अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.