गोपालगंज, अगस्त 28 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता। हथुआ अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में खूब रौनक रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पारंपरिक ढंग से मनाया गया रक्षाबंधनबाजारों की रौनक हथुआ के टैक्सी स्टैंड,गोपाल मंदिर गेट,आईटीआई मोड़,पुराना थाना चौक,जलेबिया मोड़ सहित मुख्य बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बन गई। राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी गई। गांव-गांव से महिलाएं और बच्चे बाजार पहुंचकर अपने भाइयों के लिए तरह-तरह की आकर्षक राखियां खरीदते नजर आए। दुकानदारों ने भी मौके को देखते हुए अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया था। मिठाई की दु...