Gopalganj News: हथुआ में महिला ने भसुर का कान चबाया
गोपालगंज, सितम्बर 19 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के बड़ा कोईरौली गांव में शराब तस्करी का विरोध करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ा। 72 वर्षीय रंगी ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका तीसरा पुत्र उपेन्द्र ठाकुर आदतन नशेड़ी है और पहले शराब तस्करी में जेल जा चुका है। 18 सितंबर की रात 10 बजे वह बाइक से बैग में शराब लाकर पत्नी बसंती देवी को रखने को दिया।मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज कर लात-घूंसे से पीटा। बसंती ने बांस से सिर फोड़ दिया। बचाने आए दूसरे पुत्र जयप्रकाश का कान दांत से काट लिया। दोनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.