Gopalganj News: हथुआ में बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला
गोपालगंज, अगस्त 26 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लछीराम में पारिवारिक विवाद में बड़ी बहू ने सास पर हमला कर दिया। पीड़िता ललिता देवी के अनुसार मंगलवार की शाम 4:30 बजे वह पुराने मकान के आंगन में हनुमान जी की पूजा कर रही थीं, तभी दुबई में रह रहे बड़े बेटे की पत्नी अमृता देवी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से सिर पर वार कर दिया। बचाने आई मंझली बहू अनामिका देवी का मंगलसूत्र भी छीन लिया और सुपारी किलर से हत्या की धमकी दी। हथुआ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.