गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित खानसामा टोला में मंगलवार शाम करीब चार बजे बंद घर से अज्ञात चोरों ने मंगलसूत्र, नकदी और कपड़ों की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी ओम प्रकाश ठाकुर ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। बताया जाता है कि घटना के समय ओम प्रकाश मजदूरी करने बाहर गए थे,जबकि उनकी पत्नी बकरी चराने गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने घर में घुसकर बक्से में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: घर का ताला काट कर जेबरात और सामान लेकर चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...