गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर की शुरुआत हो गई है। डीएम समीर सौरभ ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। पहले ही दिन 55 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। मोबाइल वैन में ही स्लॉट के अनुसार आवेदकों के दस्तावेज और बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इस शिविर से हथुआ समेत सातों प्रखंडों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से लोगों का समय और पैसे दोनों की बचत होगी। डीएम समीर सौरभ ने कहा कि हथुआ में पासपोर्ट की स्थायी सेवा शुरू करने के लिए पटना स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से बात की जाएगी,ताकि लोगों को स्थायी रूप से सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- ...