गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। हथुआ थाने के कुसौंधी गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पोल में होडिंग बोर्ड लगाने के दौरान एक युवक को करंट लग गया। करंट लगने से युवक अचेत होकर झुलस गया। अचेत युवक पटना जिले के फतुहां थाने के फतुहां गांव के अनिल गिरि का 22 वर्षीय बेटा निरश कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: करंट की चपेट में आने से पटना का युवक अचेत यह भी पढ़ें- Bahraich News: चक्की इंजन के करंट से झुलसा युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...