गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- हथुआ में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की योजना Gopalganj News: हथुआ। नगर पंचायत हथुआ अब आधुनिक और व्यवस्थित लुक में नजर आएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 500 आरसीसी चेयर लगाने का निर्णय लिया है। ये चेयर वार्डों की गलियों,प्रमुख चौराहों,धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर लगाई जाएंगी,ताकि आम लोगों, बुजुर्गों और राहगीरों को बैठने और आराम करने की सुविधा मिल सके। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि शाम के समय लोग टहलने के लिए निकलते हैं, लेकिन बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में कम से कम 20 आरसीसी बेंच लगाई जाएंगी। इसके लिए कर्मच...