गोपालगंज, जुलाई 6 -- Gopalganj News: हथुआ। मीरगंज नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले रविवार को हथुआ जंक्शन पर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। धरने में हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, वर्तमान समय सारणी को ठीक करने और पटना के लिए सीधी ट्रेन चलाने समेत मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई गई। धरने में बड़ी संख्या में पहुंचे युवा और बुद्धिजीवी धरने में मीरगंज नगर परिषद, हथुआ नगर पंचायत और आसपास की ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में युवाओं व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में रेल प्रशासन से मांग की कि हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस रूट पर पटना के लिए एक डायरेक्ट ट्रेन चलाने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने रेल प्रशासन से इस पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Gopalganj N...