गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले की पुलिस ने पिछले जुलाई महीने में हत्या व लूट समेत विभिन्न मामलों में 850 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें 569 आरोपितों को जेल भेजा गया। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार जिले की पुलिस ने हत्या के मामले में पांच, हत्या के प्रयास मामले में 111, लूट के मामले में एक, डकैती के मामले में एक, पॉक्सो एक्ट के मामले में दो, दुष्कर्म के मामले में दो, दलित उत्पीड़न के मामले में 11, रोड जाम व पुलिस पर हमला के मामले में 18, एनडीपीएस एक्ट के मामले में पांच, चोरी के मामले में 19 व आर्म्स एक्ट के मामले में सात लोगों को पकड़ा गया।

शराब तस्करी शराब तस्करी के मामले में जिलेभर में पुलिस ने 186 तस्करों को दबोचा है। जबकि शराब के नशे में 201 शराब धरे गए हैं। कांड के चार तो ट्रायल के 109 वारंटियों को पकड़ा गया है...