गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया थे अच्छेलाल यादव करीब पंद्रह दिन पूर्व सड़क हादसे में हो गए जख्मी,चल रहा था इलाज उचकागांव, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना मे घायल उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का इलाज के क्रम में गुरुवार की अहले सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में में निधन हो गया। निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत व मनबोध परसौनी गांव निवासी मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अच्छेलाल यादव एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर लगभग 15 दिन पहले कुचायकोट से सासामुसा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बेलबनवा मंदिर के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया...